फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य उपकेंद्र बत्सी-बत्सा में शुरू हुआ प्रसव केंद्र

Tue, 11 Feb 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक के बत्सी बत्सा में प्रसव केंद्र का उद्घाटन करते सीएमओ।
विज्ञापन
सेमरियावां। क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र बत्सी-बत्सा में प्रसव केंद्र बनाया गया। मंगलवार को सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रसव केंद्र बनने से महिलाओं को इलाज और प्रसव के लिए आसानी होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि प्रसव केंद्र पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए। आसपास गांव सभी आशा तथा एएनएम सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव इसी केंद्र पर कराएं। किसी भी असुविधा या आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अवगत कराएं, पूरा सहयोग किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्र ने कहा कि प्रसव केंद्र पर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। एएनएम और आशा जिम्मेदारी से दायित्व का निर्वहन करें। प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान एसीएमओ डाॅ. महेंद्र प्रसाद, डीआईओ डाॅ. बीके सोनी, डाॅ. मुबारक अली, संगीता, मोहम्मद कौसर खान, बशीर खान, राधिका देवी, शिव कुमार, सज्जाद अली, अफसर अली आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें