फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मकान के सामने खड़ा कर दिया पंपिंग सेट, महिला ने किया विरोध तो पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के उमरी खुर्द गांव में एक महिला के मकान के सामने एक व्यक्ति ने लाकर अपना पंपिंग सेट खड़ा कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस इस मामले में दो आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में उमरी खुर्द निवासी उषा देवी ने लिखा है कि उनके मकान के सामने सहन की भूमि है। जिस पर विपक्षी दुर्विजय व साधना उनके सहन की भूमि पर लाकर अपना पंपिंग सेट खड़ा कर दिए। मना करने पर उनको गाली देने लगे। जिस पर वह भागकर अपने घर में चली गई। इसके बाद आरोपी उनके घर में घुसकर गाली लेते हुए पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आस-पास के लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। जिस पर आरोपी उसे जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर दोनों आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें