फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जांच में उर्वरक की तीन दुकानें मिली बंद, कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
खाद की दुकान पर मारा गया छापा।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने सेमरियावां ब्लाॅक क्षेत्र में उर्वरक व्रिकेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान तीन केंद्र बंद मिले। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जमाल खाद भंडार, नूरुल हसन खाद भंडार, अवसर बीज भंडार, अवन फर्टिलाइजर करही में यूरिया उर्वरक की उपलब्धता पाई गई एवं किसानों को उसका वितरण किया जाना सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही आफताब खाद भंडार उसरा सहीद, जमील खाद भंडार नूरगंज चौराहा करहीं, शाह आलम एजेंसी करहीं मौके पर विक्रय प्रतिष्ठान बंद पाए गए। जिससे इनकी जांच नहीं हो सकी। इन दुकानों को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने समस्त विक्रेताओं को निर्देशित किया कि यूरिया का विक्रय निर्धारित दर पर करें एवं किसी प्रकार की टैगिंग न की जाए, यदि क्षेत्र से किसी किसानों की समस्या या उनकी शिकायत पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें