फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे को लेकर दो पक्ष भिड़े, दिया धरना

Tue, 02 Sep 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद पर जुटी भीड़-स्रोत  ग्रामीण
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर कस्बा में सोमवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे को पीछे करने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे नाराज समिति के सदस्यों ने सभासद के नेतृत्व में काजीपुर चौराहे पर मूर्ति विसर्जन जुलूस रोककर धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलने पर एएसपी, एसडीएम सदर और सीओ व कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। दो घंटे बाद समिति के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए लोग राजी हुए।
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के लिए सोमवार को बाजे-गाजे के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। रात आठ बजे से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए डीजे के साथ शोभायात्रा का जुलूस निकाला। जुलूस नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए रात लगभग 11 बजे नई बाजार सब्जी मंडी पहुंचा। उसी दौरान दो डीजे वाले डीजे पीछे करने की बात को लेकर आपस में भिड़ गए।
वाद विवाद में मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। यह देखकर पुलिस हरकत में आयी और दोनों पक्षों को अलग किया। जुलूस के काजीपुर चौराहे पर पहुंचने पर मारपीट की घटना को लेकर सभासद आतिफ ओबैद के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने मूर्ति को रोककर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उसके बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया।
विज्ञापन

एएसपी सुशील कुमार सिंह, एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, सीओ अजय सिंह और कोतवाली पंकज कुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अवधेश सिंह, मेंहदी हसन आदि के सहयोग से धरने पर बैठे लोगों से वार्ता कर काफी समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद दो घंटे से रुकी मूर्ति को रात लगभग एक बजे विसर्जन करने पर बात बनी। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस लिया।

बिना मूर्ति के जुलूस में डीजे ले जाने का आरोप
नगर पंचायत मगहर के सभासद आतिफ ओबैद ने बताया कि गणेश मूर्ति विसर्जन का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से नगर भ्रमण करते हुए चल रहा था। बिना मूर्ति के डीजे संचालक जुलूस में अपना डीजे लेकर चलने लगा। इस दौरान जुलूस को आगे बढ़ने की बात का विरोध किया गया, जिसके कारण विवाद हो गया। सभासद ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों और अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें