संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली तथा एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में शनिवार को चार लाख का बकाया बिल वसूला गया। वहीं 18 बकाएदारों की बिजली काटी गई।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए शनिवार को अनई में शिविर लगाया गया।
अवर अभियंता भानु प्रातप चौरसिया ने बताया कि शिविर में 45 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया शिविर में 40 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया। 18 बकाएदारों की बिजली काटी गई और कैंप में चार लाख रुपये की वसूली की गई।