संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने संदिग्धों की धर पकड़ के लिए किए गए वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 75 वाहन के चालकों से नियमानुसार जुर्माना भरवाया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच पड़ताल की। पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करते हुए 75 वाहनों के चालकों से 88,500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद