संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली तथा एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में सोमवार 2.10 लाख का बकाया बिल वसूला गया। वहीं 28 बकाएदारों की बिजली काटी गई।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए शनिवार को बनकटिया में शिविर लगाया गया। इस दौरान 28 उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बनकटिया में एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 18 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया जिसमें 15 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया। 28 बकाएदारों की बिजली काटी गई और कैंप में 2.10 लाख रुपये की वसूली की गई। इस दौरान अवर अभियंता भानु चौरसिया, लाइन मैन अमरनाथ, आरिफ, शोभनाथ, धमेंद्र, बेलास, बादल, अंतराम, सुजीत मौजूद रहे।