फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 17.39 लाख का बकाया वसूला 75 बकाएदारों की बिजली काटी

Mon, 17 Feb 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एकमुश्त समाधान योजना का तीसरे और अंतिम चरण चल रहा है। जिसे 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। जिले में सोमवार को बिजली निगम के जरिए चले अभियान में 17.39 लाख का बकाया वसूली की गई और 75 बकाएदारों की बिजली काटी गई।
विज्ञापन

हैंसर के एसडीओ लक्ष्मण मिश्रा ने तिघरा गांव में कैंप लगाया। जिसमें उपभोक्ताओं ने अपना बिल सुधार कराने के साथ बकाया जमा किया और कुछ उपभोक्ता ने पंजीकरण भी कराया। मगहर के एसडीओ मनोज कुमार ने ब्यारा गांव में कैंप लगाया। एसडीओ खलीलाबाद केदारनाथ शुक्ल और अवर अभियंता अमित सिंह के साथ संयुक्त रूप से मोती चौराहा, नेदुला, मडया आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला कर बकाया वसूला।
एसडीओ धनघटा कौशल किशोर ने अवर अभियंता मुखलिसपुर अजय चौरसिया के साथ मिल कर कैंप लगाया। एसडीओ हरिहरपुर मुकेश गुप्ता ने महुली में कैंप लगा कर उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराकर राजस्व जमा कराया। अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने बताया एक मुश्त समाधान योजना के तहत धनघटा और खलीलाबाद तहसील में कैंप लगाया गया था। कैंप में कुल 17.39 लाख का बकाया वसूला गया और 75 बड़े बकाएदारों की बिजली काटी गई। उन्होंने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना का तीसरा चरण चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें