फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डेढ़ लाख का बकाया वसूला 22 की काटी बिजली

Tue, 21 Jan 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली तथा एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले में मंगलवार को एक लाख पचास हजार का बकाया बिल वसूला गया। वहीं 22 बकाएदार की बिजली काटी गई।
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए मंगलवार को चनवापर में शिविर लगाया गया। इस दौरान 22 उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि चनवापर में एक मुश्त समाधान योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया।
इनमें 48 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया जिसमें 45 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया । 22 बाकाएदार की बिजली काटी गई और कैंप में एक लाख पचास हजार रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें