संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मंगलवार को काम में लापरवाही मिलने पर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोला चौकी प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि काम में लापरवाही, जन शिकायत पत्रों के निस्तारण में संबंधित पुलिस कर्मियों की लगातार शिकायतें आ रही थीं। इसके कारण खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, दुधारा थाना पर तैनात हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव, उमेश यादव, नाजिर हुसैन, राजीव वर्मा, कांस्टेबल मुन्नेलाल गुप्ता और धनघटा थाने में तैनात कांस्टेबल अनिल कुमार यादव को हटा दिया गया है।