फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी मुसीबत 1

विज्ञापन
बड़गों के पास स्थित जिलाअस्पताल परिसर में लगा पानी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कीचड़ से सराबोर हुई सड़कें, लोग परेशान
विज्ञापन

कई जगह जल जमाव के कारण आने-जाने में हो रही परेशानी
सड़क पर बने गड्ढों से और बढ़ी मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बुधवार की सुबह बारिश के कारण सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर बने गड्ढे आवागमन को और मुश्किल बना रहे हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह तेज बारिश हुई, जिसके कारण कई जगह जल जमाव हो गया। शहर के गोलाबाजार, जिला अस्पताल गेट के सामने, सीएमओ कार्यालय के गेट के पास, पोस्टमार्टम हाउस के पास जल जमाव के कारण आने-जाने मेें लोगों को परेशानी हो रही है। शहर के अन्य क्षेत्रों में सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई है। बरदहिया बाजार, नेदुला, पटखौली, सरौली आदि क्षेत्रों में कीचड़ के कारण लोग परेशान है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि कई जगह सड़कें टूट गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे सड़क व गड्ढे का पता नहीं चल पा रहा है। लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। यह स्थिति मेंहदावल चौक से मेंहदावल बाईपास जाने वाली सड़क का है। इससे लोग परेशान है। शहर के निवासी राधेश्याम ने कहा कि सड़कों की मरम्मत बारिश से पूर्व हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नही हुई, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। दिलीप कुमार ने कहा कि पालिका प्रशासन को जल निकासी की व्यवस्था ठीक करने की जरूरत है ताकि लोगों को परेशानी से बचाया जा सके। उधर, सेमरियावां चौराहे के पास कीचड़ के कारण लोगों को आन-जाने में परेशानी हो रही है। इसी प्रकार की स्थिति नंदौरा चौराहा, बखिरा कस्बा, मेंहदावल, घनघटा, शनिचरा बाजार की भी है। नाथनगर कस्बे से कालीजगदीशपुर जाने वाली सड़क पर भी जल जमाव होने से दिक्कत हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जल निकासी के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें