फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्दी-जुकाम होने पर सूख जा रही नाक, सांस लेने में दिक्कत

Mon, 29 Apr 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्म हवा व तीखी धूप के कारण निकल रहा नाक से खून, गमछे से चेहरा ढंककर ही बाहर निकलें
विज्ञापन


- जिला अस्पताल की ओपीडी में इस बीमारी के 40 से 50 मरीज पहुंच रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव के चलते नाक सूख जा रही है। लोग सर्दी-जुकाम से जकड़ जा रहे हैं। इससे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। नाक से खून भी निकलने लग रहा है और गले में दर्द की भी शिकायत आ रही है। इससे बचने के लिए चिकित्सक खूब पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इस बीमारी के करीब 40 से 50 मरीज पहुंच रहे हैं।



ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. एमके सिंह ने बताया कि तेज धूप की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। रात के समय में मौसम कुछ नर्म रह रहा है। जिससे लोगों को जकड़न की समस्या आ रही है। साथ ही उनकी नाक सूख जा रही है। नाक सूखने की वजह से खून भी आ रहा है और कान में भी दर्द रह रहा है।
विज्ञापन


ईएनटी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि यह पूर्ण रूप से मौसम में लगातार बदलाव के चलते हो रहा है। ऐसे में लोग खूब पानी पीएं। यही नहीं ओआरएस का घोल बनाकर भी इस्तेमाल करें। सुबह के समय गुनगुना पानी और गरारा कर लें। ईएनटी विभाग में पहुंची रीता ने बताया कि उनके कान में दर्द व गला सूख रहा है। जिस पर चिकित्सक ने दवा दी और तीन दिन बाद फिर बुलाया है। डॉ. एमके सिंह ने बताया कि इस बीमार से संबंधित मरीज सर्वाधिक आ रहे हैं। इसके अलावा कोई दिक्कत आने पर चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन



बोले विशेषज्ञ
तापमान बढ़ने की वजह से यह दिक्कत आ रही है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। लू और तेज धूप में निकलने से परहेज करें। अगर निकल रहे हैं तो चेहरे को पूरी तरह से ढककर निकलें। नाक में सरसों का तेल, वैसलिन आदि जरूर लगाएं ताकि नमी बनी रहे। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें।

- डॉ. एपी मिश्र, वरिष्ठ फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें