फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में दवा व्यवसायी की मौत

Sat, 25 May 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार की देर शाम खलीलाबाद हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन


- महुली क्षेत्र के नाथनगर कस्बे के निवासी

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। खलीलाबाद बाईपास और डीघा हाईवे के बीच स्थित पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की देर शाम मार्ग दुर्घटना में नाथनगर निवासी दवा व्यवसायी की मौत हो गई है। शुक्रवार की भोर में शव घर पहुंचने के बाद चीख-पुकार मच गई।
नाथनगर चौराहे के निकट 50 वर्षीय रमेश गुप्ता पुत्र स्व. मोतीलाल का मेडिकल स्टोर है। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम में रिश्तेदार के वहां ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। बाइक लेकर जैसे ही खलीलाबाद बाईपास से हाईवे पर डीघा की तरफ बढ़े। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को रौंद दिया। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में जब रमेश गुप्ता का शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। रमेश की पत्नी सुधा देवी बेहोश हो गईं। इकलौती बेटी लवली बी-फार्मा कोर्स कर रही है, जबकि बेटा ने आईसीएसई से दसवीं में जिले में सातवां स्थान हासिल किया है। वह पिता के सपने को पूरा करने में जुटा था। लेकिन सिर से पिता का साया उठने पर आहत है। जिम्मेदारी का भार उसके ऊपर आ गया है। रमेश मौत की सूचना के बाद घर पर लोगों जुटने लगे। परिजनों ने बिड़हरघाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें