फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चराने गए युवक का नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस चराने गए युवक का नाले में मिला शव
विज्ञापन

शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी युवक का शव पथरहट गांव के पूरब नाले में सोमवार को मिला। युवक रविवार को भैंस चराने नाले के पास गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी राजकुमार (30) पुत्र पलटू यादव रविवार को भैंस चराने के लिए पथरहट गांव के पूरब नाले के पास गए थे। युवक की भैंस अन्य चरवाहों की भैंस के साथ रविवार की शाम जब घर आ गई तो परिजनों ने राजकुमार को खोजना चालू किया। ग्राम प्रधान बरईपार वीरेंद्र दुबे ने बताया कि युवक जब वह देर रात तक नहीं आया तो परिजनों के साथ नाले के पास गए। नाले के पास राजकुमार का चप्पल, गंजी, डंडा आदि सामान मिले। काफी खोजबीन करने के बाद नाले में एक किनारे राजकुमार का शव दिखा। शव निकालने से पहले पुलिस को सूचना दे दी गई थी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बौरव्यास सुभाष चंद्र श्रीवत्स ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत डूबने के कारण प्रतीत हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें