फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाेतलबंद पानी पी रहे हैं?.. देख लें एक्सपायर्ड तो नहीं

Fri, 20 Feb 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गर्मी की दस्तक के साथ ही जनपद में बोतलबंद पानी की खपत तेजी से बढ़ने लगी है। मुनाफाखोर भी बाजार में एक्सपायर हो चुके माल को खपाने में जुटे हैं। जनपद न्यायालय में बंद बोतल पानी में दुर्गंध की बात सामने आने के बाद जांच में पानी एक्सपायर्ड होने की पुष्टि हुई है, इसमें पानी भी खराब पाया गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा भी कुछ तत्वों की कमी की बात सामने आई है। ऐसे में अगर इस खतरे से बचना है तो बोतल बंद पानी बिना देखे गटकने के बजाए उसके बारे में जानकारी जरूर ले लें। जरा सी लापरवाही न सिर्फ आपके शरीर के पूरे सिस्टम को खराब कर देगी, बल्कि ऐसे पानी के सेवन से उल्टी, दस्त, फूड पॉइजनिंग और संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अब हैंडपंप और जार के पानी के बजाय बोतलबंद पानी पर लोगों की निर्भरता बढ़ गई है। खासतौर पर शादी-ब्याह, मांगलिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में पैक्ड वाटर का चलन अब आम हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें