फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिन बरसात ओवरफ्लो हुईं नालियां, सड़क पर भरा पानी

Wed, 05 Mar 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के बंजरिया रोड पर भरा नाले का पानी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के बंजरिया मार्ग पर नेदुला के पास बिन बारिश के नालियां ओवरफ्लो हो गई है। नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर में जल निकासी के लिए बनाई गई नालियों की सफाई न होने से नालियां चोक हो गई है। स्थिति यह है कि पिछले तीन दिनों से बंजरिया मार्ग पर नेदुला बाईपास के पास ओवरफ्लो हुई नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। गंभीर बात यह है कि यह सड़क काफी जर्जर है। अब गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। जो लोग इधर से होकर गुजर रहे हैं उन्हें दुर्घटना का भी डर बना हुआ है।
इस क्षेत्र के निवासी हमीदुल्लाह, संजय यादव आदि ने कहा कि नालियाें की सफाई नहीं कराई गई है। जिससे नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आने- जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें