फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगी तो कुआं खोदने चली नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगी तो कुआं खोदने चली नगर पालिका
विज्ञापन

बरसात शुरू, शहर में बन रहे नालों का काम अब भी अधूरा
बारिश शुरू होने के साथ ही शहरवासियों की दिक्कतें बढ़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जलभराव से निजात के लिए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इन नालों को पूर्ण करने के लिए 30 जून की तिथि निर्धारित की गई थी। इसकी डेडलाइन बृहस्पतिवार को खत्म हो गई लेकिन अब भी विभिन्न नालों का निर्माण अधूरा है। काम चल रहा है। इधर, बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। इससे तो ऐसा ही लगता है कि आग लगी तो नगर पालिका कुआं खोदने चली है।
विज्ञापन

खलीलाबाद कस्बे में हर साल भारी जलभराव होता है। पिछले साल बरसात के मौसम में शहर में इस कदर जलभराव हो गया था कि एक पखवारे तक लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया था। स्थिति यह रही कि डाक बंगला के सामने, गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, अंसार टोला, विधियानी, मड़या, तितौवा, बरदहिया बाजार, बगहिया, मटिहना सहित विभिन्न मोहल्लों में घुटने तक पानी एकत्र हो गया था। इससे जहां लोगों का कारोबार प्रभावित हुआ, वहीं, लोग घरों में कैद हो गए थे। इसके बाद स्वयं डीएम दिव्या मित्तल को जलनिकासी के लिए उतरना पड़ा। तब पालिका प्रशासन ने सड़कों को काटकर जलनिकासी की व्यवस्था की थी। इसको देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने मुखलिसपुर तिराहे व विधियानी मोड़ पर पुलिया का निर्माण कराया। साथ ही शहर के मेंहदावल बाईपास से कलेक्ट्रेट, मड़या, पालिका कार्यालय के सामने सहित विभिन्न स्थानों पर नालों का निर्माण शुरू कराया है। इन नालों का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। पिछले दिनों एडीएम मनोज कुमार सिंह व ईओ सुरेश मौर्य ने निर्माणाधीन नालों का निरीक्षण किया था और 30 जून तक नालों को पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। अब भी नाला निर्माण अधूरा पड़ा है। स्थिति यह है कि मेंहदावल बाईपास से कलेक्ट्रेट तक बन रहा नाला अधूरा है तो मेंहदावल बाईपास से बस्ती जाने वाले मार्ग के किनारे नाला निर्माण भी पूर्ण नहीं हो सका है। इस बीच बारिश शुरू होने के साथ ही शहरवासियों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। कारण यह है कि नाला अधूरा रहने से जगह-जगह जलभराव हो रहा है। शहर के निवासी राकेश कुमार, प्रेमचंद्र आदि ने कहा कि यदि जल्द ही नाला पूर्ण नहीं हुआ तो एक बार फिर शहर जलभराव से जूझेगा। इस संबंध में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि नाला निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही कार्य शेष बचे हैं, जिसे जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें