फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जलनिकासी की व्यवस्था फेल, राह दुश्वार

विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने सड़क पर लगा पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही शहर में जल निकासी व्यवस्था फेल हो गई है। स्थिति यह है कि नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं और सड़कों पर पानी पसर गया है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। हद तो यह है कि शहर में कई जगह नाले अभी भी अधूरे पड़े हैं। इसके चलते समस्या और बढ़ गई है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी एक लाख से अधिक है। यह आबादी 25 वार्डों में बंटी है। बरसात से पूर्व नगर पालिका प्रशासन ने दावा किया था कि जल निकासी की व्यवस्था मुकम्मल कर ली गई है, लेकिन इधर हुई बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के दावे की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बड़गो पेट्रोल पंप के पास सड़क पर जलभराव है। इसके चलते लोगों को आने- जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बड़गो में जाने वाले मार्ग पर भी पानी भरा है। इसकी वजह यह है कि यहां नालियां या तो बनी नहीं हैं या टूट गई हैं। जिला अस्पताल के गेट के सामने भी बारिश होते ही जलभराव हो जा रहा है। छोटी सरौली में जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है तो बरई टोला में मुख्य मार्ग की पटरियों पर पानी लगा हुआ है।
इससे जहां लोगों को आने- जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं दुकानों पर ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें