हल्की बारिश से नन्दौर चौराहे पर हुआ जलभराव ।
मेंहदावल। गुरुवार को हुई बारिश के कारण मेंहदावल नगर तथा नंदौर बाजार चौराहे की सूरत बदल गई। जल भराव से नगर व चौराहे की दशा बिगड़ गई। लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। नगर प्रशासन तथा विकासखंड प्रशासन जल भराव से लोगों को मुक्ति नहीं दिला पा रहा है। पहली बारिश में ही जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। मेहदावल नगर पंचायत के पश्चिम टोला में बीएमसीटी मार्ग से नायक टोला पंजाब नेशनल बैंक मार्ग पर बारिश होते ही डेढ़ से दो फीट पानी मुख्य मार्ग पर लग गया। नालियां ओवर फ्लो होने से लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं नंदौर बाजार में नंदौर-बांसी, नंदौर-बस्ती व नंदौर-बखिरा मार्ग पर जल भराव हो गया। चौराहे पर दो फीट जलभराव होने से आना-जाना लोगों के लिए मुसीबत बन गया।
पहली ही बारिश में ही हर तरफ सड़कों पर जल भराव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए। स्थानीय निवासी दिनेश बाबूराम, सत्यनारायण वर्मा, लड्डन, बबलू आदि लोगों का कहना है कि अभी तो पूरा बारिश बची हुई है
वहीं खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को जल जमाव वाले स्थल के निरीक्षण कर जल जमाव से मुक्त कराने कीजिम्मेदारी दी गई है।