- प्रातीय चिकित्सा सेवा संघ के जनपदीय कार्यकारिणी का गठन
संतकबीरनगर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का गठन बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में हुआ। डॉ. श्वेतांक सिंह अध्यक्ष तो डॉ. वरुणेश दुबे महामंत्री चुने गए।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया की अध्यक्षता में सबसे पहले बैठक हुई। इसमे प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जनपदीय कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से डॉ. श्वेतांक सिंह को अध्यक्ष, डॉ. वरुणेश दुबे को महामंत्री, डॉक्टर सुरेश चंद्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. मनीष पांडेय को कोषाध्यक्ष, डॉ. जितेंद्र कुमार चौधरी को अपर सचिव एवं डॉक्टर राजेश कुमार चौधरी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामानुज कनौजिया को जिले का संरक्षक मनोनीत किया गया। इस दौरान मनोनीत पदाधिकारियों को लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। बधाई देने वालों में बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार यादव, गुलेंदु यादव आदि ने बधाई दी है।