फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुआक्टा के अध्यक्ष बनने पर डॉ शशिकांत का हुआ स्वागत

Sat, 07 Feb 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में शुक्रवार को सुआक्टा चुनाव 2026 में अध्यक्ष पद पर चुने गए डॉ. शशिकांत राव का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियो ने डॉ. शशिकांत राव का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि यह सफलता डॉ शशिकांत राव के परिश्रम, नेतृत्व क्षमता, समर्पण और साथियों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो राजेश चंद्र मिश्र ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि डाॅ. शशिकांत अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और दूरदर्शिता के साथ करेंगे तथा शिक्षको के हितों को सर्वोपरि रखते हुए विश्वविद्यालय और महाविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो प्रताप विजय कुमार ने कहा कि डॉ शशिकांत अपने कार्यों से शिक्षा जगत में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। पूर्व सुआक्टा अध्यक्ष डॉॅ. पूर्णेश नारायण सिंह ने कहा कि शशिकांत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सुआक्टा परिवार ने जो भरोसा दिखाया है उसको सार्थक करना ही इनका लक्ष्य रहना चाहिए। सुआक्टा अध्यक्ष डॉ. शशिकांत राव ने कहा आज का यह अवसर मेरे लिए अत्यंत गर्व और भावुकता से भरा हुआ है। सुआकटा चुनाव में मिली यह विजय केवल मेरी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि आप सभी के विश्वास, सहयोग और स्नेह का परिणाम है। बधाई देने वालों में महाविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष प्रो अमित भारती, पूर्व सुआक्टा महामंत्री विनय सिंह, डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. प्रदीप कुमार, श्यामबहादुर पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें