फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डॉ. आंबेडकर ने दिया था शिक्षित बनिए, संघर्ष करिए का नारा

Sat, 06 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआरपीजी कालेज में डॉ आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम । - स्रोत - स्कूल
विज्ञापन
संतकबीररनगर। एचआरपीजी काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार राय ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने शिक्षित बनिए, संघर्ष करिए का नारा दिया था। यह नारा उत्साहित करने वाला है। इससे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण से हुआ। प्रो. विजय राय ने आगे बताया कि बाबा साहेब ने अर्थशास्त्र में द प्रॉब्लम्स ऑफ द रुपी: इट्स ओरिजिन एंड इट्स सॉल्यूशन विषय पर शोध उपाधि प्राप्त की। हमें इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रताप विजय ने बताया कि बाबा साहेब ने प्रारूप समिति का नेतृत्व किया और वह दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। महिला शिक्षा, अस्पृश्यता , सामाजिक दूरी पर उन्होंने समानता की बात किया। इस अवसर पर डॉ विजय मिश्रा, डॉ मनोज कुमार मिश्रा, डॉ फखरे आलम, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विद्या भूषण ,डॉ मनोज कुमार वर्मा व विजय बहादुर समेत अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें