संतकबीरनगर। जिले में साइबर अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साइबर अपराधी कई तरह नए प्रयोग करके लोगों को अपने झांसे में लेकर ठग रहे हैं।
ठग जिस नंबर का प्रयोग करते हैं, उसके डीपी पर पुलिस की वर्दी अथवा लोगों लगा रहता है। इससे लोग डरकर अपनी रकम गंवा देते हैं।
साइबर अपराधी रोज नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। ह्वाटसएप कऍल पर लोगों से बात करते हैं। फोन पर परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का धौंस जमाकर झांसे में लेकर ऑनलाइन माध्यम से पहले एक रुपये भेजते हैं और फिर उनसे उसी पर रुपये भेजने का दबाव बनाते हैं।
इधर अपराधियों ने लोगों को धमकाने का नया तरीका इजाद किया है। फोन पर अश्लील वीडियो देखने की बात करके बदनाम करने की धमकी देकर रुपये देने की मांग करते हैं।
जो लोग नहीं समझ पाते उनसे रुपये ठगने में कामयाब हो जाते हैं। वही जागरूक लोग फोन काॅल को फर्जी समझकर दूरी बना लेते हैं।