फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति, ससुर समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- विवाहिता की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, ससुर समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि मेंहदावल थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता आसिया शेख के अनुसार उसकी शादी बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र स्थित हनुमानगंज रमजान शेख के साथ 2019 में हुई। शादी के कुछ दिन बाद तक ससुराल के लोगों का व्यवहार ठीक-ठाक रहा। इसके बाद पति रमजान शेख, ससुर, सास, जेठ, जेठानी और ननदों के व्यवहार में परिवर्तन आ गया। ससुराली कम दहेज को लेकर ताने मारने लगे। मायके से तीन लाख रुपये और लाने की मांग करने लगे। मायके की गरीबी का हवाला देकर उनकी मांग पर असमर्थता जताने पर 28 फरवरी वर्ष 2022 को दिन में दस बजे कमरे में आकर गाली गलौज करते हुए बुरी तरह से मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर समस्त स्त्रीधन को लेकर मायके जाकर छोड़ दिया और रुपये लेकर आने के बाद ही रखने की बात कही। तभी से वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ पूनम मौर्य ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर पति समेत अन्य ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी आदि मामले में अभियोग पंजीकृत करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें