फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मोटर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, बाइक समेत सामान जला

विज्ञापन
बेलहर के गनवरिया मेंं आटो पार्टस की दुकान में लगी आग के बाद जला सामान-संवाद
विज्ञापन
- मंगलवार की देर रात शाॅर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

- बेलहर थाना क्षेत्र के गनवरिया चौराहे के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के गनवरियां चौराहा से 100 मीटर पहले स्थित मोटर पार्ट्स की दुकान में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दुकान में खड़ी बाइक समेत सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस और आसपास के लोगाें ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्व टीम ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

गनवरिया निवासी दीपू उर्फ दीपक की गनवरिया चौराहे पर मोटर पार्ट्स की दुकान है। रोज की तरह वह दुकान बंद कर पीछे चले गए और खाना खाने के बाद सो गए। करीब 12 बजे दुकान से धुआं निकलने लगा। क्वायल जलने की गंध आने के बाद दीपू उठे तो देखा कि दुकान में आग लगी है। जब उन्होंने शटर खोला तो आग विकराल हो चुकी थी। इसके बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगाें की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। आग से दुकान में खड़ी बाइक, मोबिल, ग्रीस, बैट्री, वाहनों के पार्ट्स आदि जल गए। हालांकि आग से अगल बगल के दुकानों को क्षति नहीं हुई। पीड़ित के अनुसार शाॅर्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन

पीड़ित दीपू ने बताया कि सब कुछ जल गया। दुकान से ही उसकी रोटी रोटी चलती थी। लोग दीपू का सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें