फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस

Tue, 07 Oct 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़या ठाठर गांव में दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त मामले में दो आरोपितों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में प्रियंका निषाद पुत्री राम भवन निवासी थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर ने बताया कि उनकी शादी रामकरन निषाद निवासी बढ़या थाना मेंहदावल के साथ 2020 में हुई थी।
आरोप है के शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद पीड़िता के पिता उसे अपने घर वापस ले गए।
विज्ञापन

परिवार न्यायालय में पति ने लिखित आश्वासन दिया था कि वह प्रताड़ित नहीं करेंगे लेकिन 25 सितंबर की सुबह 7:30 बजे दहेज की मांग को लेकर पिटाई करते हुए चूल्हे की जलती लकड़ी निकालकर मुझे जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने मंगलवार को पति रामकरन निषाद, ससुर संतराम पर केस दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें