धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी एक महिला ने महुली थाने में तहरीर देकर गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
महुली थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी रंजिता देवी पुत्री अशर्फी लाल ने महुली थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि उसकी शादी वर्ष 2015 में गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी श्याम सुंदर पुत्र बनारसी के साथ हुई थी। दहेज में तय रुपया, सामान आदि दिया गया था। ससुराली और दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति श्याम सुंदर पुत्र बनारसी, देवर रविन्द्र पुत्र बनारसी, जेठ सुरेन्द्र पुत्र बनारसी, जेठानी नीतू पत्नी सुरेंद्र व सास कमलावती देवी पत्नी बनारसी उसे गाली देते हुए बुरी तरह से पिटाई व जान से मारने की धमकी देते हुए मायके में लाकर छोड़ दिए। पुलिस रंजिता की तहरीर पर पति श्याम सुंदर, देवर रविन्द्र, जेठ सुरेन्द्र, जेठानी नीतू व सास कमलावती देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।