संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के इमलडीहा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के बाबा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मेंहदावल थाना क्षेत्र के परसा पांडेय गांव निवासी रामभवन चौहान ने अपने शिकायत में बताया कि उनकी नातिन रोशनी की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व इमलडीहा गांव निवासी पवन के साथ हुआ था।
नातिन रोशनी को उसके पति पवन, देवर संजय, अजय व ननद किसमती लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज न मिलने के वजह से उसे मारते-पीटते थे। 27 जनवरी की शाम लगभग चार बजे पवन की छोटी बहन सोनिया ने सूचना दिया कि रोशनी की मौत हो गई है। जिसके बाद वह परिजनों एवं अपने शुभचिंतकों के साथ नातिन के ससुराल गए। वहां जाने पर पता चला कि नातिन रोशनी को उसके पति पवन, देवर संजय व ननद किसमती ने गला दबाकर हत्या कर दी है। कोतवाल ने बताया कि मामले में मृतका के बाबा की शिकायत पर चार आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।र