फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी से अस्पतालों में व्यवस्था लड़खड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों की कमी से अस्पतालों में व्यवस्था लड़खड़ाई
विज्ञापन

जिले में चर्म रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात एक चिकित्सक का भी स्थानांतरण
संतकबीरनगर। जिले के 16 डॉक्टरों का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है। इससे अस्पतालों की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। सीएचसी खलीलाबाद में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की कमी बनी हुई है। यहां पर तैनात दोनों महिला डॉक्टरों का स्थानांतरण हो चुका है। फिलहाल जिले को मात्र दो डॉक्टर मिले हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शासन ने पिछले दिनों जिले के 16 डॉक्टरों का स्थानांतरण कर दिया। उसके बदले में जिले में दो डॉक्टर भेजे गए हैं। जिला अस्पताल में तैनात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एके चौधरी का स्थानांतरण आंबेडकरनगर कर दिया। जिले में वही एक मात्र चर्म रोग विशेषज्ञ थे। उनके जाने से चर्म रोग से संबंधित मरीज जिला अस्पताल से लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉ. एके चौधरी को दिखाने आए बलवंत राय ने बताया कि उनके शरीर में जगह-जगह दाना निकल रहा है। चर्म रोग विशेषज्ञ को दिखाने आए थे, लेकिन उनका कमरा बंद था, पता चला कि डॉक्टर का स्थानांतरण हो चुका है। जिला अस्पताल में बेहोशी के दो डॉक्टर तैनात थे। उनमें से डॉ. संतोष त्रिपाठी का स्थानांतरण हो गया है। अब बेहोशी के एक डॉक्टर बचे हैं। उनके ऊपर 24 घंटे ड्यूूटी करने की जिम्मेदारी हो गई है। सीएचसी खलीलाबाद की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि गुप्ता और डॉ. नूरी खान का स्थानांतरण गैर जनपद में हो गया है। वहां पर भी चिकित्सकों की कमी हो गई है। यही हाल अन्य सीएचसी और पीएचसी का भी है।
विज्ञापन

...
कोट
डॉक्टरों की कमी है। स्थानांतरण में जिले में कितने डॉक्टर आए हैं, उसकी पूरी सूचना आ जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उपलब्ध डॉक्टरों के जरिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है।
-डॉ- अनिरुद्घ सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें