फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विभाजन विभीषिका दिवस पर दिखाई गई डाक्यूमेंट्री

Thu, 14 Aug 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के मार्गदर्शन में शासन की मंशा के अनुरूप बृहस्पतिवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के विभाजन में अपने प्राणों की आहूति देने वालों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हुई गोष्ठी में विभाजन विभीषिका पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म को दिखाया गया। इसमें लाखों लोगों का विस्थापन, मानवीय त्रासदी की घटनाएं, मानवता और सभ्यता पर अत्याचार, ब्रिटिश शासन की दूषित मानसिकता को महसूस किया गया। मिनट का मौन रखा। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया।
डीएम ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस मनाए जाने का मुख्य वजह यही है कि हम सब इस ऐतिहासिक घटना, जिसने मानवता के इतिहास में अभूतपूर्ण सर्वनाश किया है, को देख कर, समझ कर उसे याद रखे और स्वयं को और अपने आने वाली पीड़ियों को भी बताएं, जिससे भविष्य में कभी भी इस प्रकार की घटना न दोहरायी जाए, जिससे मानवता को शर्मसार होना पड़े।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आज हम सब को संकल्प लेना है कि हम सभी आपसी भाई-चारे की भावना के साथ मानवीय एवं सामाजिक सौहार्द को बनाए रखेंगे। इस अवसर पर विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हाॅल में विभाजन विभीषिका पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें