पीएचसी रोसया पर जन आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक-
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला के दौरान रक्तचाप, मधुमेह और बुखार के मरीजों की भीड़ देखी गई। चिकित्सकों ने मरीजों को सलाह और दवा देकर फिर दिखाने को कहा। 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1,047 मरीजों का का इलाज किया गया। 19 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। मलेरिया के लक्षण मिलने पर 15 मरीजों को जिला अस्पताल बुलाया गया है। चार मरीजों के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। रोसया बाजार उप स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेला में कुल 32 मरीज देखे गए। बीपी, शुगर और शरीर पर दाने से परेशान मरीजों की संख्या अधिक रही। साथ ही बुखार, हड्डी दर्द, पेट दर्द और उल्टी दस्त के भी मरीज आए। मरीज शबरून्निशा, जलालुद्दीन व आयशा बानो ने बताया कि शरीर में दर्द है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा है। जांच कराया तो शुगर निकला है। चिकित्सक ने दवा दी है और पांच दिन बाद फिर से जांच के लिए कहा है। आवश्यकतानुसार मरीजों की शुगर, बीपी, बुखार आदि के जांच किए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि 32 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है। इस अवसर पर डाॅ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला व अन्य मौजूद रहे।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर आयोजति आरोग्य मेला में 90 मरीजों का इलाज किया गया।
इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, धर्मेंद्र नाथ त्रिपाठी, जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1,047 मरीजों का इलाज किया गया है।