फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य कार्यक्रमों में न बरतें लापरवाही

Tue, 26 Aug 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें सीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

बैठक में जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गई। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नाैजिया ने एजेंडा बिंदु सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति एवं लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति से अवगत कराय। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण के स्थिति की जांच आदि की नियमित समीक्षा की जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के व्यवस्थित संचालन, ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकत्रियों आशा एवं एएनएम की कार्य प्रणाली, संस्थागत प्रसव आदि से संबंधित समस्त चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने समस्त चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्म-मृत्यु का पंजीकरण सीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से किया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि सभी चिकित्साधिकारी अपने चिकित्सालयों में मरीजों के उचित देखभाल से संबंधित बेसिक सुविधाओं जिसमें बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर सहित अन्य चिकित्सीय उपकरणों आदि के सुचारू संचालन सुनिश्चित रखें। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय सहित जनपद के सभी सीएचसी-पीएचसी में आधारभूत सुविधाओं में यदि कोई कमी है तो उसे तत्काल सुधारें। समीक्षा के दौरान आभा आईडी एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में प्रगति लाने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भवनाथ पांडेय, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, डीसीपीएम संजीव सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें