फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम : एसओ पर कार्रवाई न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम : एसओ पर कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन

मेंहदावल। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने मेंहदावल के एसओ पर साइबर क्राइम के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम पोर्टल पर एसओ की शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के सोनौरा गांव निवासी व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह का आरोप है कि फेसबुक पर उनके अकाउंट को हैक करके कुछ लोगों ने आपत्तिजनक मैसेज और टिप्पणियां कीं। इसकी सूचना पर एसपी को भी दी। उन्होंने एसओ को तहरीर दी थी। पर एसओ ने कार्रवाई करने की जगह आरोपितों के साथ बैठकर तहरीर का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि तहरीर के संबंध में एसओ के मोबाइल फोन पर उन्होंने संपर्क किया तो वह भड़क गए और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि आरोपितों की मदद की जा रही है और उनकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

इस बारे में एसओ करुणाकर पांडेय ने बताया कि भाजपा नेता के जरिए दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के उपरांत केस दर्ज किया जाएगा। शेष जो भी आरोप लगाए गए हैं, सब झूठे हैं। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा नेता के प्रार्थना पत्र की जांच की जिम्मेदारी साइवर सेल को दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। एसओ पर लगे आरोपों की जांच सीओ से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें