फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्रीय विपणन अधिकारी समेत चार का रोका वेतन

Tue, 19 Mar 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में लापरवाही बरतने पर डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोक सभा चुनाव में वल्नरेबल व क्रिटिकल बूथ की जांच के लिए जिले के चार अधिकारियों की डयूटी मंगलवार को लगाई गई थी, लेकिन इन अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के निर्देश का अनुपालन नहीं किया। जिस पर डीएम ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी समेत चार अधिकारियों का वेतन रोक दिया। डीएम की कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया 19 मार्च को फोन से चार अधिकारियों को वल्नरेबल व क्रिटिकल बूथ की जांच के लिए आदेशित किया था। लेकिन यह अधिकारी बूथों की कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराए। यह लापरवाही है। निर्वाचन आयोग के सूसंगत आदेशकों की अवहेलना है जो किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अधिकारियों में अवर अभियंता पीएमजीएसवाई हरिशचंद, अवर अभियंता जल निगम मनोज कुमार पाल, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी विनय कुमार दुबे, अवर अभियंता पीएमजीएसवाई मनोज शुक्ल ने निर्वाचन संबंधी कार्य में जिस प्रकार का कृत्य किया है उसके लिए तत्काल प्रभाव से मार्च माह का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि इस लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करें। इसके अलावा 20 मार्च को क्रिटिकल व वल्नरेबल बूथ की सूची प्राप्त कर उसी दिन शाम पांच बजे तक जांच कर उसकी रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें