फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा कल से शुरू

Tue, 19 Mar 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 से 27 मार्च तक परीक्षाएं होंगी संचालित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। परिषदीय स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षा 20 से 27 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्र सभी स्कूलों पर पहुंचा दिया गया है।

बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा सिर्फ मौखिक होगी व कक्षा दो, तीन में मौखिक व लिखित परीक्षा होगी। अंक 50-50 होंगे। कक्षा चार व पांच में मौखिक व लिखित परीक्षा होगी। इसके अंक 30-70 होंगे। कक्षा छह से आठ की परीक्षा सिर्फ लिखित होगी। कक्षा सात तक के कॉपियों का मूल्यांकन विद्यालय के शिक्षक करेंगे। वहीं कक्षा आठ की कॉपियों का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर अन्य संकुल के शिक्षकों से कराया जाएगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य परीक्षा के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा। 31 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कक्षा एक से आठ के किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें