बखिरा कबसे में बने कंटेन्मेंट जोन को के रास्ते को सील कराते डीएम और एसपी।
- फोटो : KHALILABAD
कंटेनमेंट जोन का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
बखिरा। मंगलवार को डीएम रवीश गुप्त व एसपी ब्रजेश सिंह ने कंटेनमेंट जोन बखिरा का निरीक्षण किया। डीएम ने सैनिटाइजेशन करने व गंदगी को हटाने का निर्देश भी दिया।
डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि बखिरा कस्बे में कोरोना के पॉजिटिव मरीज के बढ़ते मामलों को देखते हुए कस्बे को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है। अब लोगों को अपने घरो में ही रहकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कस्बे की साफ सफाई करने, जगह-जगह पसरे हुए गंदगी व कूड़े के ढेर को हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन के 100 मीटर दायरे में आने वाली सभी दुकानें बंद रहेंगी। मनमानी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रशासन इंतजाम कराएगा। सब्जी, दवा, दूध व अन्य सामानों की उपलब्धता कराई जाएगी। निर्धारित से अधिक लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।