पुलिस और प्रशासनिक टीम ने रात में ही गश्त बढ़ा दिया
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में हाई एलर्ट होते ही बृहस्पतिवार रात दस बजे संत कबीर नगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जिलेभर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस अवधि में बिना अनुमति सभी प्रकार के जुलूस आदि प्रतिबंधित रहेंगे।
शुक्रवार को इसे लेकर डीएम ने अधिकारियों संग बैठक की और निर्देश दिया कि किसी सामान्य या राहगीर को अनुचित तरीके से परेशान न किया जाए। अगर कोई शांतिभंग करते दिखे तो पहले समझाएं, उचित लगे तो कार्रवाई करें।