फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को दिया ज्ञापन

Tue, 22 Nov 2016 11:03 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में नोट बंदी के चलते आ रही समस्याओं को लेकर डीएम से मिले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में नोट बंदी के चलते आ रही समस्याओं को लेकर डीएम से मिले। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बगैर किसी तैयारी के आनन फानन में पांच सौ और एक हजार के नोट को बंद किए जाने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जहां खेती किसानी के चरम समय पर किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है वही छोटे व्यापारियों का कारोबार बंद हो चुका है। 

गृहणियों को घर चलाने में कठिनाई हो रही है। कई लोग बैंक की कतारों में अपनी जान गंवा चुके है। सुप्रीम कोर्ट ने भी स्थिति अत्यंत भयानक बताई है। किसानों के लिए खाद एवं बीज की व्यवस्था कराई जाए। बैंकों से और एटीएम से पैसा निकासी की सीमा बढ़ाया जाए। सभी एटीएम को चालू कराने के साथ कालाधन को सफेद करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन


 इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर रेल दुर्घटना एवं नोट बंदी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, कृष्ण कुमार, शांती देवी, नरेंद्र चौधरी, अनिल राय, संजय चौरसिया, रामबचन, इश्तियाक अहमद, अकरम, अंबिका  राय, सोनू यादव, ओम हरि सिंह आदि   कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें