अपना दल के कार्यकर्ताओं ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक ताकत देने की मांग को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
मंडल अध्यक्ष झिनकान चौधरी ने कहा कि जबसे देश का संविधान बना तबसे पिछड़ा आयोग तो बना है, लेकिन उसको सही रूप से ताकत नहीं दिया गया। इस धरने के माध्यम से प्रधानमंत्री से यह मांग की गई है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक ताकत प्रदान किया जाए एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अलग से मंत्रालय का गठन किया जाए।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल देव चौधरी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अपना दल के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आज का धरना प्रदर्शन मात्र सांकेतिक धरन प्रदर्शन है, लेकिन अगर मांगे पूरी नहीं की जाती है तो धरना प्रदर्शन को आगे भी किया जाएगा। सुखराम पटेल ने कहा कि जिस प्रकार त्रिस्तरीय आरक्षण की लड़ाई अनुप्रिया पटेल लड़ी थी उसी प्रकार इस लड़ाई को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर संतोष कुमार चौधरी, चंद्रशेखर आर्या, मीना कन्नौजिया, दुर्गेश सिंह, कमलेश राय, राममूर्ति राव, घरभरन चौधरी, सोनू यादव, जसवंत राव, धर्मेंद्र कन्नौजिया, बदामा, श्याम देवी, लालमती, आरती, मालती, सबिता, सुशीला समेत अन्य मौजूद रहे।