डीएम ने सेमरियावां ब्लॉक के थवईपार का औचक निरीक्षण किया
- फोटो : KHALILABAD
डीएम ने थवईपार में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया
- ग्रामीणों ने डीएम से गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघनगर। डीएम रवीश कुमार गुप्ता ने सोमवार को सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत थवईपार का औचक निरीक्षण किया। गांव में कराए गए आठ प्रोजेक्ट पर विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम ने गांव के प्राथमिक विद्यालय चहरदीवारी, तेलहिया व बड़की गढ़ही, सरकारी ट्यूबवेल से मीरगंज तक और खेतों में बनी सिंचाई नाली को देखा। साथ ही पिच रोड से प्राथमिक विद्यालय तक आरसीसी रोड और राम लाल के घर से श्याम लाल के घर तक व श्याम लाल के घर से इंदलाल के घर तक इंटर लाकिंग रास्ता को देखा। डीएम ने विकास कार्य के फोटोग्राफी लोकेशन की बेहद तारीफ की। गांव वालों ने गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग की। गांववालों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर बीडीओ आरके चतुर्वेदी, ग्राम पंचायत अधिकारी शिवमूरत मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि बृजेश सिंह सैंथवार, टीए राकेश चौधरी, सफाई कर्मी रामकेश, राम प्रकाश, रोजगार सेवक प्रदीप चौधरी, राम निरंजन, मिठाई लाल आदि मौजूद रहे।