फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम ने छठ तैयारियों को देखा, सुरक्षा के रहेंगे व्यापक प्रबंध

Fri, 24 Oct 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के पक्का पोखरा का निरीक्षण करते डीएम और एडीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने भक्ति एवं आस्था का पर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने के लिए शहर के पक्का पोखरा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्था को देखा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पोखरा घाट पर छठ के दौरान आने वाले अनुमानित छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या आदि के बारे में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, वैरिकेडिंग, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहाकि जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग करा दिया जाए व नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो सके। साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के साथ साथ सभी आवश्यक जगहों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाए।

निरीक्षण के दौरान छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत न हो साथ ही सभी छठ घाटों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके साथ ही छठ घाट को सीसीटीवी से लैस करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यहां के आस-पास आवारा पशु घूमते हुए दिखायी न पड़े यह सुनिश्चित कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, ईओ अवधेश भारती समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें