फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम व एसपी ने तामेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण

Mon, 04 Aug 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तामेश्वरनाथ शिव मंदिर का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबंधन के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

श्रावण मास, कांवड़ यात्रा में कावड़ियों, शिव भक्तों के जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेडिंग, सुरक्षित आवागमन, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई, सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं सहित कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मेला आयोजकों व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों से बातचीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, विश्राम स्थान, भोजन व्यवस्था व बिजली आदि से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत की। इसके साथ ही अधिकारियों ने मंदिर में जलाभिषेक भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय, पीआरओ दुर्गेश पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें