फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम और एसपी ने बखिरा में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दिवाली, छठ, भैया दूज और लक्ष्मी पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने व्यापारियों से दुकानों के सामने अतिक्रमण नहीं करने और सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़े नहीं करने की अपील की, ताकि बाजार में जाम की स्थिति न बने। उन्होंने दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी की।

अधिकारियों ने लोगों से सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की। छठ पर्व पर घाटों की सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने के साथ लक्ष्मी पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान निर्धारित परंपराओं एवं नियमों का पालन करने को कहा।
विज्ञापन


डीएम और एसपी ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, एसडीएम मेंहदावल क्षिप्रा पाल, सीओ सर्वदवन सिंह समेत विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें