फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिल्ली पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मियों की ओर से कथित अमर्यादित टिप्पणी और भड़काऊ बयान देने के विरोध में मंगलवार को धनघटा तहसील में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धनघटा को सौंपकर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ दिल्ली पुलिसकर्मियों ने पुलिस रेगुलेशन एक्ट के विपरीत आचरण करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि जब तक धरना-प्रदर्शन में शामिल पुलिसकर्मियों को बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक धनघटा तहसील के अधिवक्ता तीन से 10 नवंबर तक कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप कुमार राय, पूर्व तहसील अध्यक्ष ललशरण सिंह, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीयूष पाल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण, मंत्री आशुतोष मिश्र, सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें