फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड की परीक्षा में 1059 परीक्षार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
डीएलएड की परीक्षा में 1059 परीक्षार्थी हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के तीन केंद्रों पर सोमवार को डीएलएड की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन कुल नामांकित 1102 परीक्षार्थियों में 1059 ने परीक्षा दी। 43 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ जमा रही।  
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर और नेहरू कृषक इंटर कॉलेज मड़या में दो पालियों मेें परीक्षा हुई। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य आशा यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर 350 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिमसे से छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 344 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। संत कबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज मगहर के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि उनके केेंद्र पर 452 परीक्षार्थी थे। इसमें से 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 438 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। नेहरू कृषक इंटर कॉलेज मड़या के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार चौरसिया ने बताया कि  उनके केंद्र पर 400 परीक्षार्थी  नामांकित थे। 13 ने परीक्षा छोडृृृी। कुल 387 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। तीनों परीक्षा केंद्रों पर शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा अभी तीन दिन और चलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें