फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वरीय शक्ति के समान होती है मां: अपर आयुक्त

Mon, 09 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 मदर्स डे के अवसर पर रविवार को धनघटा में स्थित एस एस वी एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अपने कक्षा को टाप करने वाले छात्रो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बस्ती मंडल के अपर आयुक्त भोलानाथ मिश्र बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपर आयुक्त भोलानाथ मिश्र ने कहा कि मां से बड़ा दुनिया में कोई नही है। मां की ममता के छाव में मानव को उस समय शांति मिलती है जब वह चारो ओंर से परेशान होकर आता है। उन्होंने कहा कि मां की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। इस मौके पर प्लेवे के अर्पिता, रचित, नर्सरी के दिपिका, यू के जी के कायनात, प्रथम के शिखा, तन्नु पाठक, कान्हा मोदनवाल, द्वितीय के अराध्या मौर्या, तृतीय के सृष्टी सिंह, अंशु, प्रज्ञा, श्रेया सिंह, प्रीती सिंह, अंसिका राय, आदित्य मौर्य आदि को पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि ने हौसला बढ़ाया। इस मौके पर डॉक्टर भालचंद पाठक, सुभाष पाठक, अष्टभुजा पाठक, राकेश पाठक, महादेवी, शिवा, विन्दू राय, नीलम, कुसु , विजय मोदनवाल, सुमन वर्मा, रमाशंकर राय आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें