फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से ढाई बीघा धान की फसल जली

Wed, 14 Nov 2018 12:19 AM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
Dive bigha paddy crop of fire due to fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया में अज्ञात कारणों से लगी आग में ढाई बीघा धान की फसल जल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंचकर जली फसल का आकलन किया।
विज्ञापन

बखिरा थाना अंतर्गत चौकी सांथा क्षेत्र के ग्राम सिरसिया निवासी सुभाष तिवारी व उदयराज तिवारी के खेत में धान की फसल तैयार थी। एक-दो दिन में कटाई होनी थी। मंगलवार की दोपहर फसल में आग लग गई। पीड़ित सुभाष तिवारी ने बताया कि आगलगी की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो बगल में जिन लोगों के धान कट चुके थे उसी में एक किसान ने धान के डंठल में आग लगा रखी थी। उसी आग की चपेट में आने से ढाई बीघा धान की फसल जल गई। अगल-बगल के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने बताया कि सिरसिया में जली फसल की सूचना पर मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। पीड़ित किसान की तरफ से तहरीर मिली है। डंठल जलाने वाले को हिरासत में लेने के लिए पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें