फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बुलंदशहर में मतदान कराएगी जिले की पुलिस फोर्स

Sun, 21 Apr 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में सीओ हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया
विज्ञापन

26 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी को भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड से शनिवार को दूसरे चरण के मतदान के लिए पुलिस फोर्स जिले से रवाना हुई। सीओ सिटी ब्रजेश कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव बुलंदशहर में होने वाले मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस टीम को निर्देश देकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

प्रथम चरण में चुनाव ड्यूटी के लिए 16 उपनिरीक्षक, 210 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी को रवाना किया गया था। द्वितीय चरण का चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त 26 मुख्य आरक्षी व आरक्षी को भेजा गया। इससे पहले सीओ सिटी ब्रजेश सिंह ने पुलिस बल को पुलिस लाइंस सभागार में चुनाव आयोग की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों से सभी को जानकारी देते हुए अनुशासन में रहकर अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी चुनाव सेल मनोज त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें