संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बगहिया के पास दुर्घटना देखकर बीच-बचाव करने गए सिपाही के साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी किया। पुलिस से मिली सूचना पर गौर करें तो बगहिया के पास शनिवार की शाम दो वाहन चालकों के बीच हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के साथ एक पक्ष ने हाथापाई करने के साथ ही बदसलूकी किया। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गया। जिसके बाद सिपाही ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना के बाद कोतवाल के देखरेख में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली लाई। साथ ही पुलिस घटना की जानकारी करने में जुट गई।