फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूर्व कर्मचारी पर दर्ज कराया केस

Wed, 09 Jul 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने अपने पूर्व निजी कर्मचारी संतोष चतुर्वेदी के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह सोशल मीडिया पर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईटीएक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के तामाखास निवासी जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने अपनी तहरीर में लिखा है कि वह वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। महुली थाना क्षेत्र के भिटहा गांव निवासी संतोष चतुर्वेदी वर्ष 2020-21 तक उनके बालू ठेके पर मैनेजर और कैशियर के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान वह बालू और पैसों की चोरी करते हुए पकड़े गए थे। इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई के लिए उनके द्वारा आवेदन किया गया था।
इसी रंजिश के चलते संतोष चतुर्वेदी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनकी छवि को धूमिल करने तथा सम्मान को ठेस पहुंचाने व समाज में बदनाम करने की नियत से अपने आईडी से उनके खिलाफ झूठे व बेबुनियाद आरोप लगाकर वायरल कर रहे हैं। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान को काफी हानि पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आवश्यक करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें